Dhurandhar

धर्मयुद्ध 


हम सबको ऐसा क्यों लगता है की सारी लड़ाई आरएसएस और भाजपा ही लड़ेगी और जो करना है वह मोदी-योगी ही करेंगे? जब कोई संगठन बहुत बड़ा हो जाता है और कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के पद पर रहता है तब उसकी सीमाएं निश्चित हो जाती हैं और वह उसकी वजह से बहुत सारे काम नहीं कर पाता और उसको क्या बोलना है यह भी उन्हीं सीमाओं से तय होता है क्योंकि उसे तमाम अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय जवाबदेही और जिम्मेदारी में बंधकर काम करना पड़ता है जिसमें संविधान, कानून और संसदीय परंपराएं भी होती है जिसका ध्यान रखना होता है। वह हम आम लोगों की तरह उतना आजाद नहीं रह जाता है, यहां तक की जो विपक्ष के सांसद या नेता होते हैं, उनसे भी उसकी स्वतंत्रता कम हो जाती है और वह उतना खुलकर नहीं बोल सकता है जितना विपक्ष के लोग बोल सकते हैं क्योंकि सत्ता में रहने की वजह से उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही और लोगों की अपेक्षा कहीं ज्यादा हो जाती है।


      ऐसे में जो हमारा अपना इकोसिस्टम तैयार हो रहा है जाने अनजाने में हम लोग उसको नुकसान पहुंचा रहे हैं दूसरी तरफ जो लेफ्ट लिबरल (लेली गैंग) इकोसिस्टम है उसको गौर से देखिए वह कैसे एकजुट रहता है उसमें भी ढेर सारे संगठन, लोग और मान्यताएं हैं, वह अपने-अपने तरीके से पूरी तरह विकेन्द्रित होकर काम करते हैं और इसका सबसे अच्छा तरीका यह होता है कि एक दूसरे की आलोचना किए बिना, आप जहां भी हैं, जितने जगह में है, जितने लोगों के बीच हैं, बस अपना काम करते रहिए और अपने लोगों पर भरोसा रखिए। यह लड़ाई इतनी आसान नहीं है कि सब कुछ तुरंत हासिल कर लिया जाए, कौन कैसे क्या कर रहा है? इससे परेशान हुए बगैर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहना है और इसके लिए दीर्घकालिक बड़ी योजनाएं बनानी पड़ती है कई बार एक-दो कदम पीछे भी हटाना पड़ता है, युद्ध की रणनीति को समझिए। सोचिए आज इंटरनेट है और हम लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं, लिख रहे हैं तो यह क्यों हो पा रहा है? अगर यह सरकार न होती तो क्या इस तरीके से हम बोल सकते थे, लिख सकते थे, कह सकते थे? हम सनातन के सिपाही हैं और हमें सिपाही का काम समझना होगा, रणनीति सेनापति को बनाने दीजिए, उसके पास हमसे कहीं अधिक स्रोत्र हैं जहां से आ रही सूचनाओं का गहन विश्लेषण करना होता है और उसी अनुसार योजनाएं बनाई जाती हैं, सोचिए हर सिपाही सेनापति बन जाए तो युद्ध कौन लड़ेगा? बस इतना समझना है और इसी को ध्यान में रखना है ...


    एक बात और कोई भी सरकार हो वह बहुत ताकतवर होती है, जब चाहे हमें रोक सकती है और कानून का जैसा चाहे वैसा इस्तेमाल कर सकती है अब यूजीसी नियमावली को ही लीजिए, यह 2012 से ही लागू है और इस सरकार में कितने छात्रों के खिलाफ कितनी कार्यवाही हुई इसके आंकड़े निकाल कर देख लीजिए, तो कौन सी सरकार सत्ता में है इससे बहुत फर्क पड़ता है और यह फर्क ऐसे ही बना रहे इसके लिए किसको सत्ता में रहना चाहिए यह तो हमें समझ में आना ही चाहिए। अच्छा ए बताइए कि यूजीसी 2026 की नियमावली से ऐसा कौन सा पहाड़ टूट पड़ा जो जाति विशेष के हितों को विरुद्ध हो गया है कहीं यह 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव की तैयारी तो नहीं है और हम उसके शिकार हो रहे हैं‌ एक बात और  मोदी योगी का विरोध कौन लोग कर रहे हैं। इसमें एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो भाजपा में है और एक बहुत बड़ा सरकारी अमला, वही अफसरसाही जिसे लगता है कि उसके भ्रष्ट होने के अवसर कम हो रहे हैं


     ऐसा नहीं है कि इस सरकार में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है पर पिछली सरकार से कम हुआ है यह भी तो सच है और सत्ता के गलियारे में बैठे लोग अब उस तरीके से या उतनी चोरी-दलाली नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में मोदी योगी का विरोध होना तो स्वाभाविक ही है।


     अब भाजपा आरएसएस के इतर दूसरे संगठनों और व्यक्तियों को जरा गौर से देखिए जैसे परमार्थ निकेतन, ब्रह्माकुमरी, जग्गी वासुदेव, श्री श्री रवि शंकर, आचार्य प्रशांत, बाबा रामदेव, मुरारी बापू, प्रेमानंद महराज, धीरेन्द्र शास्त्री, ...... ए सभी लोग सनातन के लिए काम कर रहे हैं उनके अपने तरीके हैं और हम जिस तरीके से सोचते हैं, समझते हैं, इस वजह से इन लोगों से ढेर सारे बिंदुओं पर असहमत हो सकते हैं पर सार्वजनिक मंचों पर उनकी आलोचना हमें नहीं करनी है, उन्हें गाली नहीं देना है, हम जिस भी स्तर पर हैं चाहे किसी टावर में हों, किसी गांव में, या फिर किसी छोटी बड़ी कॉलोनी में, तो वहां हमें अपनी बात सशक्त तरीके से रखना है, एक दूसरे को जोड़ना है आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, बजरंग दल अपने तरीके से काम कर रहे हैं इनको उनके तरीके से काम करते देना है और हमें पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज स्थानीय स्तर पर अपने तरीके से भी काम करना है। पर एक दूसरे को गाली नहीं देना है। 


       मान लीजिए इस्कॉन वाले कुछ ऐसा कर रहे हो जिससे हम असहमत हों, पर वह जो काम कर रहे हैं उससे श्रीमद् भगवत गीता का प्रसार हो रहा है, घर वापसी, वेदांत चिंतन को लेकर उनका अनुपम योगदान है कभी-कभी स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं जिसकी जानकारी सभी लोगों को नहीं होती और मीडिया में वह गलत, आपराधिक खबरों की तरह परोसा जाता हैं हमें उनके बहकावे में आकर हिन्दू विरोधी भावनाओं में नहीं बहना है। बहुत सारी बातें स्थानीय स्तर पर, संगठन से जुड़े स्थानीय लोगों की योजना से संचालित होती है कि अपने शत्रुओं को कैसे रोका जाए और कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। इस बात को हम सभी को समझना होगा और भावनाओं के अतिरेक से बचना होगा, जहां हम सतही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने लग जाते हैं और अपनी समझ को अंतिम सत्य घोषित करने लग जाते हैं और वहीं से गलती की शुरुआत होती है फिर उसके बचाव में अहर्निस तर्कों की श्रृंखला शुरू हो जाती है और हम अपने ही मान मर्दन में लग जाते हैं, यह मार्गदर्शक और बुद्धिजीवी होने का भ्रम आत्मघाती साबित होता है।


           इस तरह बहुत सारे लोग और संगठन हैं जो अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं बस उनके साथ खड़ा होना है क्योंकि स्थानीय ज़रूरतें, समस्याएं और लोग अलग-अलग विचारधारा और पृष्ठभूमि के होते हैं और सबको एक ही तरीके से नहीं समझाया जा सकता है क्योंकि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं ऐसे में हमारे पास सत्ता का होना बहुत जरूरी है वह चाहे जैसे हो साम-दाम-दंड-भेद से अपने पास रहना ही चाहिए और इस बात को समझना बेहद जरूरी है। यह युद्ध है और इसमें हम सबको अपने हिस्से की कीमत चुकानी पड़ेगी, कुछ देना पड़ेगा, झुकना होगा और यह करने में परहेज नहीं करना होगा। 


       इसको हम इस्लामी संगठनों और उनके लोगों से  समझ सकते हैं, वह कौन सी रणनीति अपनाते हैं, ईसाई संगठनों को देखिए वह किस तरीके से योजनाबद्ध ढंग से चलते हैं और अपने लोगों के साथ एकजुट रहते हैं। यह जो लेफ्ट लिबरल इकोसिस्टम है उसको भी थोड़ा ध्यान से देखिए आपस में बहुत बड़ी असहमति होने पर भी एक दूसरे के पीछे लठ्ठ लेकर नहीं दौड़ने लग जाते हैं और इसके इतर हम क्या करते हैं? इस पर भी गौर करिए और जवाब खुद को ही देना है कि हम किस तरीके से खुद को क्षति पहुंचाने में माहिर हैं और जाने अनजाने में किसी और के toolkit का हिस्सा बन जाते हैं।


         हमको अपने लोगों के खिलाफ खड़ा करना कितना आसान है जो लोग हमारे लिए लड़ मर रहे हैं या हमें यहां तक ले आए हैं उनका कृतज्ञ होने के बजाय, हम उन्हें ही गाली देने लग जाते हैं, हमारी सनातन परंपरा बहुत गहरी है और हमारी मान्यताएं इतनी विविधता से भरी है कि किसी एक पर सहमत हुआ ही नहीं जा सकता है ऐसे में हमारे लोग तमाम तरीके विकसित करते रहते हैं और उनका मकसद सनातन की जड़ों को मजबूत करना होता है इस बात को समझना होगा कि वह हमारे जैसे और हमारे तरीके से ही काम करें यह आवश्यक नहीं है सनातन की शक्ति बढ़नी चाहिए यह आवश्यक है। जो आस्तिक नास्तिक तरीके से या फिर कुछ और ढंग से हमारे धार्मिक मान्यताओं को आगे बढ़ाते हैं उनसे नाराज मत होइए उनसे लड़िए नहीं.. जैसे हमारे कबीर पंथी लोग हैं वह सनातन की परंपराओं को ही आगे बढ़ा रहे हैं और ऐसे ही तमाम मत मतांतर हैं जो हमीं हैं, यह हमारी अभिव्यक्ति और खोज की स्वतंत्रता का अद्भुत प्रमाण है और यह हमारी कमजोरी नहीं है बल्कि यही ताकत है जो हमें सर्वव्यापी बना देता है ..


    अब सोचिए जैसे इस्लामी आक्रमण, ईसाई आक्रमण, अंग्रेजी शासन इस दौरान भी हम क्यों सुरक्षित रहे, क्यों बचे रह गए? क्योंकि हम विकेंद्रीत थे, कोई एक धर्म गुरु, कोई एक ऐसी व्यवस्था नहीं थी जिसके अधीन हिंदू हो, हर बिंदु केंद्र बिंदु बन सकता हो तो केंद्र की तलाश भला कौन कर पाएगा जो वट वृक्ष है उसकी जड़े इतनी स्वतंत्रत हैं कि वृक्षों की अनंत श्रृंखला बनने की एक निरंतर प्रक्रिया चल रही है और इसी प्रक्रिया के हम अंग हैं...


       ऐसे में हम सारी उम्मीदें आरएसएस, भाजपा से या फिर इन्हीं जैसे कुछ संगठनों से क्यों कर रहे हैं? यह जैसे कर रहे हैं, सब कुछ उन्हें वैसा अपने तरीके से करने दीजिए, उनका अपना अनुभव और वैचारिक यात्रा है, जो यहां तक अपने साथ हमें लेकर आए हैं यह भी तो सच है और इसे स्वीकार करना होगा, साथ ही कृतज्ञ भी होना चाहिए।


       अब मान लीजिए कुछ बिंदुओं पर हम असहमत हो रहे हैं पर उसके सार्वजनिक प्रदर्शन से बचना है क्यों कि यह हमें कमजोर बनाएगा और जो सनातन की लड़ाई है वह पीछे जाएगी क्योंकि लड़ तो हम सभी रहे हैं और इस लड़ाई का श्री गणेश कोई आज नहीं हुआ है, वह यही लोग हैं जो अलग-अलग कालखंड में अलग-अलग नाम और पहचान से लड़ते रहे, हमें भी लड़ना है और इस लड़ाई को आगे ले जाना है पर कैसे? हमें अपना तरीका निकालना होगा, सीखना होगा और स्थानीय स्तर पर अपने तरीके से काम करना होगा, यह बात समझनी होगी और हमारे मूल में जो समस्याएं हैं उसका समाधान किए बिना आगे नहीं बढ़ा जा सकता है उस मूल को समझना होगा। अब भी हम बड़ी छोटी जाति की बीमारी से ग्रसित हैं और छुआछूत जैसी समस्या कम ज्यादा के आंकड़ों के साथ मौजूद है और अपने श्रेष्ठता का मिथक बनाए रखना चाहते हैं, सोचिए हिन्दू जनजागृति, हिन्दू एकता कैसे संभव है, इससे मुक्ति से शुरुआत हमें अपने व्यक्तिगत स्तर से करनी होगी कि मैं ऐसा कोई भेदभाव नहीं मानूंगा और देखिए यह कितनी जल्दी हम के उदघोष में बदल जाता है... 


         अच्छा सोचिए कुछ समय पहले तक ब्राह्मणवाद, मनुस्मृति को लेकर लोग कुछ भी बोलते रहते थे और हम मौन स्वीकृति के साथ चुप रह जाते थे आज ढेर सारी बात होती है, लोग सुन रहे हैं सवाल पूछ रहे हैं कहां पर क्या लिखा हुआ है? यह दिखाओ, ऐसी मांग कर रहे हैं और तमाम श्लोक और शास्त्रों के उदाहरण दे रहे हैं तो ऐसा क्यों हो पा रहा है?


  वंदे मातरम, राष्ट्रगीत की केवल दो पंक्तियां गाई जाती थी अब सभी छ: पंक्तियों को गाया जाएगा और सोचिए इस निर्णय का कोई विरोध नहीं हो पा रहा है तो यह माहौल किसने बनाया है तो उस मेहनत को बर्बाद मत करिए बहुत सारी चीजें हैं जिनसे असहमत हुआ जा सकता है लेकिन उस पेड़ को काटना ठीक नहीं है जिससे सारे फल मिले हैंं, उसके बीज संभालने होंगे, धैर्य से हमें पौधे रोपने हैं, उनको सींचना, सहेजना और खाद पानी देना है क्योंकि यही वट वृक्ष बनेंगे ...


🌹❤️🙏🙏🌹❤️

Dharmayuddha (Righteous War)

traslation by Gemini 

Why do we all feel that every battle will be fought only by the RSS and BJP, and whatever needs to be done will be handled solely by Modi and Yogi?
When an organization becomes very large and an individual holds the post of Prime Minister or Chief Minister, their boundaries become fixed. Because of these constraints, they are unable to perform many tasks, and even what they speak is determined by those boundaries. They must work while being bound by numerous international and national accountabilities and responsibilities, which include the Constitution, the law, and parliamentary traditions that must be respected. Such a person is no longer as free as a common citizen; in fact, their freedom becomes even less than that of opposition MPs or leaders. They cannot speak as openly as those in the opposition because, being in power, their responsibility, accountability, and the expectations of the people are far greater.
In such a situation, we are—knowingly or unknowingly—harming the ecosystem that is being built. On the other hand, look closely at the Left-Liberal (Le-Li Gang) ecosystem and see how it remains united. It also contains numerous organizations, people, and beliefs, but they work in a completely decentralized manner in their own ways. The best way to do this is to keep doing your work and trust your people, wherever you are, in whatever space you have, and among however many people you are with—without criticizing one another.
This battle is not so easy that everything can be achieved instantly. One must keep moving toward the goal without getting troubled by who is doing what and how. Long-term, large-scale plans must be made for this. Sometimes, one even has to take one or two steps back; you must understand the strategy of war. Think about it—today there is the internet, and we are speaking and writing so much; why is this possible? If this government were not there, could we have spoken, written, or expressed ourselves in this manner?


We are the soldiers of Sanatan, and we must understand a soldier's duty. Let the General (leader) formulate the strategy. He has far more sources than we do, from which incoming information must be deeply analyzed to create plans accordingly. Think about it—if every soldier tries to become a General, who will fight the war? This is all that needs to be understood and kept in mind.
One more thing: any government is very powerful; it can stop us whenever it wants and use the law as it pleases. Take the UGC regulations, for instance—they have been in force since 2012. Look up the statistics on how many actions were taken against students under this government. So, it makes a huge difference which government is in power, and to ensure this difference remains, we must understand who should stay in power. Tell me, what mountain has fallen due to the UGC 2026 regulations that it has gone against the interests of a particular caste? Could this be a preparation for the 2027 Uttar Pradesh elections, and are we becoming victims of it?
Furthermore, who are the people opposing Modi-Yogi? A large number of them are people within the BJP and a massive bureaucratic machinery—the same bureaucracy that feels its opportunities for corruption are diminishing. It is not that corruption has ended under this government, but it is true that it has decreased compared to the previous government. People sitting in the corridors of power can no longer engage in theft or brokerage in the same way, so it is natural for there to be opposition to Modi and Yogi.


Now, look closely at other organizations and individuals outside the BJP-RSS, such as Parmarth Niketan, Brahma Kumaris, Jaggi Vasudev (Sadhguru), Sri Sri Ravi Shankar, Acharya Prashant, Baba Ramdev, Morari Bapu, Premanand Maharaj, Dhirendra Shastri... all these people are working for Sanatan. They have their own methods, and because of the way we think and understand, we may disagree with them on many points. However, we must not criticize them on public platforms or abuse them. Whatever level we are at—whether in a high-rise tower, a village, or a small or large colony—we must present our views strongly and connect with one another. RSS, Vishwa Hindu Parishad, BJP, and Bajrang Dal are working in their own ways; let them work as they do. We must also work in our own way at a completely decentralized local level. But we must not abuse each other.

For example, suppose the ISKCON followers are doing something we disagree with; yet, the work they are doing is spreading the Shrimad Bhagavad Gita. Their contribution toward 'Ghar Wapsi' and Vedantic thought is incomparable. Sometimes, decisions must be taken according to local circumstances, about which everyone may not be informed, and the media serves these as "wrong" or "criminal" news. We should not get carried away by anti-Hindu sentiments under their influence. Many things are operated at the local level based on the plans of local people associated with the organization—strategies on how to stop enemies and how to connect as many people as possible. We all must understand this and avoid an excess of emotion, where we start making decisions based on superficial information and declare our own understanding as the ultimate truth...


There are many individuals and organizations working at their own levels; we simply need to stand with them. Because local needs, problems, and people come from diverse ideologies and backgrounds, everyone cannot be convinced in the same way. Since we live in a democratic country, it is crucial for us to hold power—by any means necessary—whether through persuasion, price, punishment, or division (Saam-Daam-Dand-Bhed). It is vital to understand this. This is a war, and we must all pay our share of the price. We will have to give something up, we will have to bow down, and we must not hesitate to do so.


Learning from the "Ecosystem"
We can understand this by looking at Islamic organizations and their people—the strategies they adopt. Look at Christian organizations: how systematically they operate and remain united with their people. Observe the Left-Liberal ecosystem as well; even when they have massive internal disagreements, they don't start hunting each other down.
Contrast this with what we do. Reflect on how we excel at harming ourselves and, knowingly or unknowingly, become part of someone else's "toolkit."
Gratitude Over Criticism
It is so easy to turn us against our own people. Instead of being grateful to those who are fighting and dying for us, or those who have brought us this far, we start insulting them. Our Sanatan tradition is deep, and our beliefs are so diverse that total agreement on a single point is impossible. In such a scenario, our people keep developing various methods, all aimed at strengthening the roots of Sanatan. We must understand that it isn't necessary for them to work exactly like us or follow our methods. What matters is that the power of Sanatan increases.


Do not be angry or fight with those who advance our religious beliefs through different means—whether theistic, atheistic, or otherwise. For instance, the Kabirpanthis are carrying forward Sanatan traditions in their own way. There are countless such sects that are essentially "us." This is a wonderful testament to our freedom of expression and inquiry. This is not our weakness; it is the strength that makes us omnipresent.
The Strength of Decentralization
Consider why we remained safe and survived through Islamic invasions, Christian crusades, and British rule. It was because we were decentralized. There was no single religious leader or single system under which all Hindus were subservient. Every point could become a center. How could anyone find "the center" of a Banyan tree whose roots are so independent that they are in a constant process of becoming an infinite chain of trees? We are parts of that very process.
Why then do we pin all our expectations on the RSS, BJP, or similar organizations? Let them do what they are doing in their own way. They have their own experience and ideological journey, and it is a fact that they have brought us this far. We must acknowledge this and be grateful.
Internal Reform and Strategic Silence
If we disagree on certain points, we must avoid public displays of that disagreement, as it weakens us and sets back the cause of Sanatan. We are all fighting this battle, and this fight didn't start today. These are the same people who have fought under different names and identities across different eras. We must also fight and take this struggle forward—but how?
We must find our own way, learn, and work at the local level. We must understand that we cannot move forward without solving our core fundamental problems. We are still afflicted by the disease of "high and low" castes. The problem of untouchability exists to varying degrees, and we still cling to myths of superiority.
Think: how is Hindu awakening or Hindu unity possible without liberation from this? We must start at a personal level, vowing not to practice such discrimination. Watch how quickly the "I" transforms into the roar of "We."
A Changing Narrative
Consider how, until recently, people would say anything regarding "Brahmanism" or the Manusmriti, and we would remain silent in passive acceptance. Today, there is extensive dialogue. People are listening, asking questions, and demanding evidence of where things are written. They are citing verses and scriptures. Why is this happening now?
The National Song, Vande Mataram, used to have only two stanzas sung; now all six will be sung, and notice how there is no significant opposition to this decision. Who created this atmosphere?
Do not waste that hard work. There are many things one can disagree with, but it is not right to cut down the tree that has given us all the fruit. We must preserve its seeds. With patience, we must plant saplings, nurture them, protect them, and provide fertilizer and water—because these are the ones that will grow into the great Banyan trees of the future.
©️ Rajhansraju 

🌹🌹
rajhansraju

*****************
my facebook page 
***************

***********
facebook profile 
************

***************
 🌹❤️🙏🙏🌹🌹
rajhansraju
*********************
my 
Youtube channels 
**************
👇👇👇



**************************
my Bloggs
***************
👇👇👇👇👇


******************
****************

****************
to visit other pages
***********


*************


**********


***************

Comments

Post a Comment

स्मृतियाँँ

sharaabi

Gardish

Thakan

Zameen

Business

Astha ki kalam se

Samundar

Drishti

Avatar