Posts

Showing posts from June, 2026

Cockroach

Image
  कॉकरोच कॉकरोच तुम चेहरा हो कि मुखौटा किस बजबजाती नाली से निकले हो   उसका नाम क्या है  यह भी तो बता दो  अपने बारे में समझा दो  बड़े लोग अपने अनुभव से  बहुत सी बात करते हैं  जिसमें सब सही हो  या सब गलत हो  यह जरूरी तो नहीं है  हमारे सुप्रीम कोर्ट के  मुख्य न्यायाधीश ने  जो कुछ कहा है  वह सोच समझकर ही कहा होगा  हालांकि उन्हें  सच बोलने से बचना था काकरोच को  काकरोच नहीं कहना था  पर सच में उन्होंने किस संदर्भ में  क्या क्यों कहा? उनकी पूरी बात  सबको सुनना चाहिए  मुझे तो संदेह नहीं है  उन्होंने तो सिर्फ यही कहा था  कुछ लोग ऐसे होते हैं  जो सिर्फ गंदगी करते हैं  उनकी बात का मतलब यही था  जिनसे जब कुछ भी  बेहतर और अच्छा नहीं होता  क्योंकि जहां साफ-सुथरा  अच्छा कुछ हो रहा हो  वह वहां नहीं रह सकते  उन्हें बदबूदार गंदी नाली चाहिए  क्योंकि कॉकरोच वहीं रहते हैं  ऐसे में वह अपने मन माफिक  हर चीज ढूंढते लेते हैं  अरे भाई यह देश ...