Posts

Showing posts from 2024

Hindu Jagriti

Image
आजाद परिंदे  यह आसमान में  उड़ने वाले आजाद पंछी  जिंहे देखकर  हर शख़्स में ख्वाहिश जग जाती है आसमान की ऊंचाई तो कुछ भी नहीं है  बस पर चाहिए  उड़ना आना चाहिए  आजादी का मुकम्मल मुकाम कहीं है?  जहां हद की भी कोई हद नहीं है  उसे ही तो आसमान कहते हैं  जिन हदों तक परिंदे जा सकते हैं  उसके आगे भी न जाने कितनी हदें हैं  आसमान कुछ ऐसे ही बना है और हम भी  कुछ इसी तरह की आजादी चाहते हैं  जहां कोई हद न हो  सिर्फ आसमान हो  चिड़ियों को देखकर  उसी हद की ख्वाहिश में जीते हैं  जो अनहद है  यह परिंदे  जो आसमान के सैलानी है  जिंहे देखकर हर शख़्स  उड़ने की चाहत रखता है  बदकिस्मती देखिए उन इंसानों की  वह परिंदों को  पिंजरे में कैद रखना चाहता हैं  जबकि किसी भी चिड़िया के लिए  यह तो सजा है  जिसे एक पंछी बखूबी समझता है  तेरी फितरत भी तो उसी परिंदे जैसी है  तूँ आसमान में उड़ना चाहता है  इसका मतलब तो यही है  पिंजरे का मतलब तूँ भी समझता है  चलो अब उड़ान का सच कहते हैं  चाहे जितनी ऊंचाई तक पहुँच जाएं पर आसमान में कोई ठहर नहीं सकता  उसे फिर इसी जमीन पर लौटना पड़ता है  सांझ को परिंदे लौट आते है  इसी साख पर  जहां उसक

Yogdan

Image
योगदान  ❤️❤️❤️ बिना शिकायत जो कर सकते हैं बस उतना ही करना है  बिना नाम पूछे, बिना बताए पुराने कपड़े, बर्तन, जूते, चप्पल  जो काम के नहीं तुम्हारे हैं  कोई एक जगह तय कर लो  जहाँ जरूरत मंद आते जाते हों  वहीं रख देना है  कबाड़ से मुक्त हो जाना है  कोई एहसान नहीं किया तुमने  यह ख्याल बहुत जरूरी है  न फोटो लेनी है, न जिक्र करना है  शर्त बस इतनी है, गुमनाम रहना है  जो कर सकते हो, बस उतना ही करना है  ©️Rajhansraju  ******** पुराना शहर  हर शहर हर शहर में  एक पुराना शहर  अब भी बरकरार है  वहां वक्त  न जाने कब से ठहरा हुआ है  उसकी उम्र बहुत है  मगर वह बूढ़ा नहीं होता  पूरे शहर की पहचान  उसी से बनती है  अपने शहर को जानना हो तो  पुराने शहर में जाना पड़ता है  ©️Rajhansraju   कोशिश बहुत कुछ जैसा चाहते थे  नहीं हुआ तो क्या हुआ  तुम हो यही बहुत है हमारे लिए  मेरी कोशिश जारी है  मैंने हार नहीं मानी है  लड़ रहा हूँ  तुम्हारे लिए  ©️Rajhansraju  दु:ख जब जो नहीं है  उसकी कमी  हरदम खटकने लगे  तब जो है  उसकी कद्र नहीं रह जाती है  वह दुख ढूंढने में माहिर है  जो सारी खुशियों पर  भारी पड़ जाती है ©️Rajhansraju