Posts

Showing posts from 2023

Cinema and society

Image
 हमारा सिनेमा और समाज  हमारी फिल्मों की जो यात्रा है वह आमतौर पर कथित या  घोषित तौर पर खुद को सस्ता, हिंसक, अश्लील बिकाऊ साहित्य का अपडेटेड वर्जन बनाना भर है जो इंटरनेट की वजह से एक हो चुकी दुनिया में ग्लोबल मार्केट से पैसा कमाने की अपार संभावना में खुद के लिए पर्याप्त हिस्सा हासिल करने की कोशिश भर लगती है जहां असीमित अपार धन कमाया जा सकता है। इनका मकसद किसी की दशा सुधारना या कोई दिशा दिखाना नहीं है।         वैसे समाज में सभी चीजें एक साथ चलती रहती है और साहित्य, सिनेमा में भी एक साथ सभी के लिए कुछ ना कुछ उपलब्ध होता है। किसी के लिए भी दर्शक, श्रोता, पाठक कभी कम नहीं होते और न वहां पैसों की कमी होती है बस अपनी बात, अपने कंटेंट को सही ढंग से परोसना आना चाहिए अखबार और किताब अभी भी छप रहे हैं। जापान हो या अमेरिका सभी जगह उनकी छपाई और गुणवत्ता निरंतर बेहतर हुई है या यूं कहें कि पहले से ज्यादा काम हो रहा है क्योंकि कागज और स्याही की खुशबू लोगों को कागज के करीब ले आती है इसमें कोई संदेह नहीं है जहां वह कुछ लिखता-पढ़ता, हाँ सबसे बड़ी बात वह छुअन महसूस करता है।        हमारी फिल्में किस तरह की

Dussehra

Image
रावण दहन  *******  कुछ लोग बहुत दुखी थे  खूब आलोचना कर रहे थे  क्या होना चाहिए  सबसे यही कह रहे  पर आगे बढ़कर  किसी को कोई थामता नहीं  सब उपदेश देते हैं  खुद कुछ करते नहीं  अभी जब रास्ते से   गुजर रहे थे कोई बीमार था  कोई किसी का शिकार था  सड़क किनारे बेबस लाचार था  कुछ तो कर सकते थे  उसके लिए  वह किया नहीं  अफसोस जताते रहे  दुनिया पर  इंसानियत मर गई  यह भी कहते रहे पर एक क्षण के लिए भी  मुड़कर देखा नहीं  जो गिरे थे  उनको उठाने की कोशिश नहीं की और फिर  उपदेश देने लग गए  क्या-क्या बुरा है  दिन कैसे आ गए  इंसानियत पर भरोसा  अब किसी का रहा नहीं  और अपनी शानदार  नई गाड़ी में आगे बढ़ा गए।  अनजाने में अनायास ही  वह फुटपथ पर  सोए लोगों पर चढ़ गई यह भी कोई जगह है  सोने के लिए  लोगों को अक्ल नहीं है  कैसे रहना चाहिए  सड़क है  चलने के लिए ********   ए नए रईस और उनके बच्चे  जिन्हें मालूम ही नहीं  दुनिया में और भी लोग हैं  जिनके सर पर छत नहीं  उनके बाप अमीर नहीं है  इन्हीं फुटपाथ पर  पलते और बड़े होते हैं  वह सोशल नेटवर्क पर जैसे हैं वैसे दिखते नहीं हैं फिलहाल वह अपनी धुन में खोया  बहुत जल्दी में