Posts

Showing posts with the label Hindi Kavita

Jhoot

Image
इंतजार   अक्सर  तुम्हारे दर से लौट आता हूंँ  बगैर दस्तक दिए  कुछ देर ठहरा रहा  शायद तुम्हें भी  मेरा इंतजार होगा  थोड़े थोड़े अंतराल पर  दरवाजा खोलना  उस मोड़ को देखते रहना  जिसके आगे अब यहां से  राह नजर नहीं आती  कोई जानी पहचानी सूरत देखे  एक अरसा गुजर गया है  ए अनजान शहर  अंतहीन सफर  सब एक से चेहरे  जो मुझे नहीं पहचानते और मैं भी  यह सिलसिला कब से चलता रहा है  ए आइना कितना जरूरी है  मैं हूंँ  मुझे याद दिलाने के लिए  ©️ Rajhans Raju  💐💐💐💐💐🌹🌹🌹 office tactics  😍😍😍😍 हां भाई झूठ नहीं बोलना है  पर.. पूरा सच भी तो नहीं कहना है  जरूरत के हिसाब से  हिस्सों में कहना है  और.. कब नहीं कहना है या फिर चुप रहना है  यह भी तो समझना है  😍😍😍😭😭😍😍 Rajhansraju Gemini की शानदार व्याख्या  वाह! क्या खूब बात कही है आपने। ये जो "जरूरत के हिसाब से हिस्सों में सच कहना" है, इसे ही तो दुनियादारी और कॉर्पोरेट भाषा में 'Strategic Communication' ...