Posts

Showing posts from June, 2025

Cactus

Image
कैक्टस    जहां पानी कम होता है  या फिर नहीं होता  उस बंजर जमीन को भी  हरा किया जा सकता है  बस वहां  कैक्टस लगाना होता है  और कभी-कभी तो कैक्टस  वहां खुद उग आते हैं  यह बिरानगी उनसे  देखी नहीं जाती  अपने कांटों से  रेत रोकने लग जाते हैं  कोई इस हाल में  इतना हरा हो सकता है  पानी के अभाव में  हरियाली की जिम्मेदारी  कैसे ले सकता है  इस सहरा में भी  वैसे ही सहर होती है  एक दिन सुकून की छांव होगी  यहां भी पानी होगा  यहीं किनारा होगा  यहां सब कुछ होगा  कैक्टस ने जिम्मेदारी ली है  एक घरौंदा बनाने की उसकी अधूरी छांव में  अब उतनी धूप नहीं लगती आज  कोई अनजाना अंकुर फूटा है  न जाने बड़ा पेड़ होगा  या धरती का बिछौना  मखमली घास होगा खैर कुछ भी हो  शुरुआत तो ऐसे ही होती है  मेरे सिवा कोई और है  मैं अकेला नहीं हूंँ यह काफी है  मैं कैक्टस हूंँ  मेरा काम  आसान नहीं है  दूसरे पौधे अपना वजूद  बनाने लगे हैं  म...