Posts

Showing posts from June, 2024

Gadariya

Image
गडरिया गडरिया बेपरवाह दिखता है  उसके पास भेड़ बकरियों की  अच्छी खासी तादाद है  उसके हाथ में  एक लंबी सी लठ्ठ है  जिससे उनको हांकता है बकरियों को  लठ्ठ और गडरिए की आदत हो गई है  वह कोई आवाज निकालता है  बकरियां उसका मायने समझ जाती है  जिधर जा रही थी  अब वह रास्ता बदल देती हैं  गडरिया एकदम शांत  किसी छांव में बैठ जाता है  भेड़-बकरियां निश्चिंत  अपने काम में लग गई हैं इस तपती दुपहरी में   कुछ न कुछ  खाने को मिल जाता है  गडरिया दूर से उन पर  नजर गड़ाए रखता है  किसी अनचाहे जगह पर  जाने से उन्हें रोकना है  इनकी समझ बड़ी अनोखी है  कोई एक जिस तरफ चल दे तो बाकी भी उसके पीछे चल देती हैं  इसलिए बस उसी एक को  राह भटकने से  उसे रोकना है  यह जिम्मेदारी गडरिया की रहती है  इसके लिए उसके पास  उसका लठ्ठ जरूरी है  हम भी इन्हीं भेड़ों की तरह  अपने काम में लगे हैं  दूर गडरिया हम पर  नजर गड़ाए बैठा हैं  वह हमें  न जाने कहां-कहां लेकर जाता है वह अपनी लठ्ठ से हमको हांकता रहता है  ©️Rajhansraju 🌹🌹🌹🌹 अस्तित्व  मेरा होना उसका होना है  यह खुद की खुद तक यात्रा है  मेरा नाम उसका है  मैंने आवाज़ लगाई  कोई कहीं दू